Sitamarhi News: तीन तीर्थों के लिए सीधी ट्रेन से लोगों में उत्साह
सीतामढ़ी, नवम्बर 24 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। अयोध्या, सीतामढ़ी और जनकपुरधाम को रेल मार्ग से जोड़ने वाली उद्घाटन विशेष ट्रेन का सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुंदरका समेत उपस्थित लोगों ने कहा कि तीनों प्रमुख तीर्थस्थलों को जोड़ने वाली यह रेल सेवा केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि रामायणकालीन धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को एक सूत्र में पिरोने वाली पहल है। यह तीन तीर्थों का संगम रामायण के पाठ की तरह है और यह क्षण लंबे समय तक अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने बताया कि अयोध्या से चलकर उद्घाटन विशेष ट्रेन संख्या 04295 रात करीब एक बजे सीतामढ़ी पहुंची। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: अयोध्या-सीतामढ़ी-जनकपुरधाम रेल कनेक्टिविटी से पर्यटन और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.