सीतामढ़ी, अक्टूबर 8 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारी को लेकर गुरुवार को सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के डुमरा स्थित आवास पर एनडीए घटक दलों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की विस्तारित बैठक हुई। अध्यक्षता सुप्पी प्रखंड के पूर्व प्रमुख अरुण कुमार सिंह ने की। संचालन जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में एनडीए नेताओं, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्नातक मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि तिरहुत के चौमुखी विकास तथा केंद्र एवं राज्य में एनडीए सरकार को मजबूत करने के लिए एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा की जीत जरूरी है। उन्होंने स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं तथा कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान किय...