सीतामढ़ी, जुलाई 18 -- Sitamarhi News: सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। डुमरा थाना के आजमगढ़ वार्ड एक में गुरुवार रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर करीब 5.26 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का पता शुक्रवार सुबह तब चला, जब परिवार के लोग नींद से जागे। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया में दिनदहाड़े बंद घर से लाखों की चोरी, नकदी व जेवरात लेकर फरार हुए चोरघटना का विवरण घर का दरवाजा खुला देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घर की तलाशी लेने पर नकदी और जेवरात गायब मिले। वहीं, घर से कुछ दूरी पर खेत में पेटी, बक्सा, अटैची और बैग टूटे हुए और उनमें रखा सामान बिखरा पड़ा मिला। पीड़ित सियाराम साह, ने डुमरा थाना में आवेदन देकर बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद सो गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर मे...