Sitamarhi News: तालाब किनारे करंट की चपेट से वृद्धा की मौत
सीतामढ़ी, अक्टूबर 29 -- तालाब किनारे करंट से बुजुर्ग महिला की मौत Sitamarhi News: बथनाहा। सहियारा थाना से महज आधा किलोमीटर दूर कटही टोला के समीप तालाब किनारे लगाए गए करंट की चपेट में आने एक बुजुर्ग महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटना की कारणों का जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान स्थानीय वार्ड 09 निवासी स्वर्गीय कपिलदेव मिश्र की 65 वर्षीय पत्नी चंदरी देवी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार चंदरी देवी मंगलवार की शाम अपने पालतू जानवरों के लिए घास काटने गई थी। इसी दौरान तालाब मालिक द्वारा मछली सुरक्षा के लिए लगाए गए बिजली के तार में करेंट प्रभावित नंगे तार के संपर्क में आने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। देर शाम स्वजनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.