Sitamarhi News: तस्कर की गोली मारकर हत्या, बाइक और शराब लूटी
सीतामढ़ी, सितम्बर 1 -- Sitamarhi News: सुरसंड। सुरसंड थाना क्षेत्र के जवाही और कबड़ा गांव के बीच अन्हारी पोखर के समीप मंगलवार की अलसुबह अपराधियों ने नेपाल से शराब लेकर लौट रहे तस्कर भुनटून कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद अपराधी शराब लदी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। भुनटून बाजपट्टी थाना क्षेत्र के शिवाईपट्टी गांव निवासी हजारी मंडल का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, भुनटून तड़के बाइक से नेपाल से शराब लेकर लौट रहा था। इसी दौरान अन्हारी पोखर के पास अपराधियों ने उसे घेर लिया और सीने-पेट के समीप गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद अपराधी उसकी शराब लदी बाइक लेकर फरार हो गए। घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर झाड़ी में पुलिस ने एक लावारिस बाइक बरामद की है.
एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य, सीसीटीवी में दिखा मृतक घटना की सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.