Sitamarhi News: डॉक्टर के इंतजार में 25 मिनट तक परेशान रहे मरीज व परिजन, हंगामा
सीतामढ़ी, अक्टूबर 3 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। गुरुवार देर शाम इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। गंभीर मरीज को आईसीयू में बेड नहीं मिलने पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। काफी देर बाद अस्पताल प्रबंधन के हस्तक्षेप से मरीज को आईसीयू में भर्ती कराया गया। वहीं, ऑपरेशन के बाद दर्द से कराह रही महिला को चिकित्सक के पहुंचने के लिए करीब 25 मिनट इंतजार करना पड़ा। सड़क हादसे में घायल युवक को भी घंटों बाद हायर सेंटर रेफर किए जाने का मामला सामने आया।
आईसीयू बेड नहीं मिलने पर हंगामा बताया जाता है कि गंभीर हालत में एक मरीज को सदर अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में रखने की जरूरत बताई, लेकिन तत्काल बेड उपलब्ध नहीं हो सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.