सीतामढ़ी, सितम्बर 25 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सहरसा सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. एस.के. आजाद के निलंबन के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर जिले में चिकित्सकों का ओपीडी बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। इससे सदर अस्पताल समेत सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा प्रभावित रहने से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को वापस लौटना पड़ा। वहीं लगातार हो रही बारिश के बीच दूर-दराज के क्षेत्रों से आए मरीजों की मुश्किलें और बढ़ गईं। कई मरीजों ने निजी क्लीनिकों का रुख किया। ओपीडी बंद रहने के कारण सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पर दबाव बढ़ गया। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: सहरसा जिले में डॉक्टर से दुर्व्यवहार पर सदर अस्पताल के ओपीडी में दूसर...