सीतामढ़ी, अगस्त 13 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पूरे प्रखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था का भरोसा टिका है, वही केंद्र आज डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा है। हालात यह हैं कि डुमरा पीएचसी का संचालन करने वाले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भी मूल रूप से यहां पदस्थापित नहीं हैं। डॉ. साजिद कमाल की नियुक्ति अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर बखरी में है, लेकिन वही डुमरा पीएचसी का भी प्रभार संभाल रहे हैं। जिला मुख्यालय के इस स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि व्यवस्था फिलहाल भगवान भरोसे चल रही है। स्वास्थ्य विभाग के दस्तावेज बताते हैं कि कुल 37 स्वीकृत पदों में केवल एक एमबीबीएस और छह आयुष चिकित्सक ही कार्यरत हैं। शेष 31 पद खाली होने के कारण ओपीडी, आपातकालीन उपचार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाए...