सीतामढ़ी, सितम्बर 1 -- Sitamarhi News: डुमरा। डुमरा अंचल कार्यालय में सोमवार को बंदोबस्ती पर्चा से संबंधित जांच प्रतिवेदन का पत्र रिसीव कराने को लेकर महिला लिपिक और संविदा कर्मी के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों के बीच चप्पल चलने की भी बात सामने आई। कार्यालय कर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कराया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है। मिला जानकारी के अनुसार, मामला अपर समाहर्ता के पत्रांक 2032 के आलोक में रेणु देवी समेत पांच आवेदकों के बंदोबस्ती पर्चा संबंधी आवेदन की जांच से जुड़ा है। जांच में आवेदकों का पता शहरी क्षेत्र में आने की बात सामने आई। प्रतिवेदन में शहरी क्षेत्र में बंदोबस्ती पर्चा का प्रावधान नहीं ...