Sitamarhi News: डुमरा: घर का ताला काट लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी
सीतामढ़ी, सितम्बर 20 -- Sitamarhi News: डुमरा। थाना क्षेत्र के बेली गांव में चोरों ने एक बंद घर का ताला काटकर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी और अन्य सामान की चोरी कर ली। वारदात के दौरान चोरों द्वारा इस्तेमाल किए गए कुछ औजार और सामान भी घर में ही छूट गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, काजल देवी अपने पिता की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर घर में ताला लगाकर शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के अदौरी गांव गई थीं। उनके घर के बगल में ससुर हरिशंकर मिश्र और सास मंजू देवी रहते हैं। पीड़िता के आवेदन के मुताबिक, रात करीब तीन बजे उनके ससुर को घर के अंदर से आवाज सुनाई दी। जब वे पत्नी के साथ वहां पहुंचे तो तीन-चार अज्ञात चोर घर से निकलकर उत्तर दिशा की ओर भाग गए।घटना की सूचना मिलने पर काजल देवी अपने भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.