सीतामढ़ी, सितम्बर 16 -- Sitamarhi News: शिवहर। आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को डीएम प्रतिभा रानी और एसपी शैलेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से शिवहर प्रखंड के सुगिया कटसरी पंचाय स्थित रघुनाथपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-133का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बच्चों के साथ बातचीत कर उनसे केंद्र में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और दैनिक मीनू के संबंध में जानकारी ली। बच्चों के शारीरिक विकास और पोषण स्तर का सटीक आकलन करने के लिए मौके पर ही उनका वजन कराया गया और अधिकारियों ने वजन के आंकड़ों का मिलान मानक मापदंडों से करने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने केंद्र की सेविका खुशबू कुमारी और सहायिका के कार्यों की समीक्षा करते हुए पोषाहार वितरण, परिसर की साफ-सफाई और बच्चों की नियमित उपस्थिति क...