सीतामढ़ी, जुलाई 18 -- Sitamarhi News: शिवहर,। जिले के आम लोगों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान को शुक्रवार को डीएम प्रतिभा रानी ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों से सीधा संवाद कर उनकी शिकायतों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान डीएम ने कई गंभीर मामलों पर ऑन-द-स्पॉट संज्ञान लेते हुए मौके पर ही शिकायतों का निवारण कर आम जनता को बड़ी राहत दी। जनता दरबार में ऑनलाइन पंजीकरण कराकर कुल 27 नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। आम लोगों की शिकायतें मुख्य रूप से स्वास्थ्य, नल-जल योजना, ज़मीन विवाद, अतिक्रमण, खाद्य उपभोक्ता, कृषि और सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों से सम्बंधित थीं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जनता दरबार में 76 परिवादों की सुनवाई, सात ...