Sitamarhi News: डीएम ने रक्त संग्रह वाहन को किया रवाना
सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। एसबीआई की डुमरा स्थित मुख्य शाखा परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने फीता काटकर आधुनिक रक्त संग्रह वाहन का उद्घाटन किया और उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डीएम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समाजहित में आगे आए 32 रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। यह भव्य कार्यक्रम भारतीय स्टेट बैंक (मुख्य शाखा डुमरा), इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी तथा जिले के विभिन्न शिक्षक संघों प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ, बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ व बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य शाखा प्रबंधक नीरज कुमार ने डीएम सहित सभी अतिथियों का बुके देकर स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.