सीतामढ़ी, अक्टूबर 23 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बच्चों में पढ़ने-लिखने से जुड़ी कठिनाइयों के प्रति समझ विकसित करने तथा उन्हें सहयोग देने के उद्देश्य से जिले के सरकारी विद्यालयों में 27 अक्टूबर को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत प्रभातफेरी निकाली जाएगी और डिस्लेक्सिया विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता होगी। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक व अभिभावक भी भाग लेंगे। एसएसए डीपीओ सुजीत कुमार दास ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों व विद्यालय प्रधानों को निर्धारित तिथि पर कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देश दिया है। प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रभातफेरी निकालने के साथ चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। सभी विद्यालयों को कार्यक्रम से संबंधित त...