सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- Sitamarhi News: ​शिवहर,हिप्र.। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

साइबर धोखाधड़ी के शिकार पीड़ित डीएसपी साइबर के नेतृत्व में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक साइबर ठगी के शिकार पीड़ित की गंवाई हुई राशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तरियानी थाना क्षेत्र के पोझिया सरबरपुर गांव निवासी शिवप्रकाश कुमार साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए थे। जिसमें ठगों ने उनसे 50 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत मामले की शिकायत साइबर पुलिस से की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल की टीम ने आधुनिक तकनीकी अनुसंधान का सहारा लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी 50 हजार रुपये की राशि को रिकवर ...