सीतामढ़ी, अक्टूबर 22 -- Sitamarhi News: पुपरी। जनकपुर रोड और बाजपट्टी रेलवे स्टेशन के बीच बछारपुर के समीप ट्रेन से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका शव रेलवे लाइन के पास से बरामद किया गया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के जवा थाना क्षेत्र के सुमेरा बरियारपुर निवासी मो. अयूब के रूप में हुई है। वह हनीफ खान के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, मो. अयूब पुपरी में रहकर कपड़े की फेरी का काम करते थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...