सीतामढ़ी, जुलाई 18 -- Sitamarhi News: मनीष झा सीतामढ़ी। वार्ड संख्या 43,11,10,08,मेला रोड,कोट बाजार सहित कई जगहों पर सड़क एवं नाला निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत के बाद अब नगर निगम के अन्य टेंडर कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं।

निर्माण कार्य में शिकायतें शहर के कई वार्डों से लगातार यह शिकायत सामने आ रही है कि निर्माण कार्य स्वीकृत प्राक्कलन और तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। इससे नगर निगम के अभियंत्रण विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न लगने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकांश टेंडर कार्यों के दौरान विभागीय अभियंता नियमित रूप से स्थल निरीक्षण नहीं करते। निर्माण कार्य ठेकेदारों के भरोसे छोड़ दिया जाता है, जिससे गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर सड़क औ...