Sitamarhi News: टहलने निकले युवक पर चाकू से हमला
सीतामढ़ी, अगस्त 21 -- Sitamarhi News: डुमरा। क्षेत्र के हवाई अड्डा पुराने नाका के पास टहल रहे एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल युवक की पहचान जेल रोड, डुमरा निवासी गौरव कुमार, पिता स्वर्गीय पन्नालाल पटेल के रूप में हुई है। घटना को लेकर गौरव कुमार ने डुमरा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वह हवाई अड्डा पुराने नाका के समीप टहल रहा था।इसी दौरान गरहइया टोला वार्ड संख्या-35 निवासी हिमांशु उर्फ सत्यम एवं उसके भाई शिवम कुमार, दोनों पिता संजय पासवान, वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान दोनों ने चाकू से हमला कर उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.