Sitamarhi News: जुआ खेलने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार
सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र के बाजार स्थित कर्मचारी भवन से पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेलने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से ताश के 52 पत्ते, दांव पर लगाए गए चार सौ रुपये और आरोपितों की तलाशी में अलग-अलग राशि बरामद हुई। एक आरोपित के पास से 180 एमएल अंग्रेजी शराब भी मिली।प्राप्त आवेदन अनुसार 10 अक्टूबर की शाम गश्ती के दौरान पुलिस को कर्मचारी भवन के पास जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस अवर निरीक्षक चंद्रभूषण कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों और चौकीदार की मदद से सात लोगों को पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दिनेश साह, रविन्द्र पासवान, राजन कुमार, अजित कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, संजय सहनी और रमण कुमार के रूप मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.