सीतामढ़ी, जुलाई 20 -- Sitamarhi News: आमोद कुमार सीतामढ़ी। गांव की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में जीविका ने बड़ा कदम उठाया है। अब जीविका दीदियां अपने पंचायत क्षेत्र में ही सुधा के दूध, दही, घी और अन्य डेयरी उत्पादों की बिक्री कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी। जिले में 258 जीविका सुधा बिक्री केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी गई है। जीविका एवं कॉम्फेड के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत यह पहल शुरू की गई है。 यह भी पढ़ें- जुलाई तक मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए होंगे ऑनलाइन आवेदनयोजना का उद्देश्य योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को रोजगार का स्थायी साधन उपलब्ध कराना और गांवों में सुधा उत्पादों की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इच्छुक जीविका दीदियां 24 जुलाई त...