Sitamarhi News: जीविका कर्मियों को दी कानून संबंधी जानकारी
सीतामढ़ी, जुलाई 9 -- Sitamarhi News: आमोद कुमार सीतामढ़ी। जीविका के जिला परियोजना समन्वयन इकाई में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यरत परियोजना कर्मियों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए तैयार करना था। इसमें जिले के सभी 17 प्रखंडों के प्रखंड परियोजना प्रबंधकों के साथ जिला स्तरीय परियोजना कर्मियों ने भाग लिया।
कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन कार्यशाला में सेवानिवृत्त न्यायाधीश एवं वरिष्ठ कानूनी सलाहकार कृष्णकांत त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को वैधानिक प्रावधानों, कानून अनुपालन और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कानून का पालन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.