सीतामढ़ी, जुलाई 3 -- Sitamarhi News: सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। जिले में सड़क सुरक्षा अब बड़ी चुनौती बनती जा रही है। लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यातायात पुलिस ने वर्ष 2022, 2023 और 2024 के दुर्घटना आंकड़ों के आधार पर जिले में 33 ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित स्थल) चिह्नित किए हैं। इन स्थानों पर तीन वर्षों के दौरान 187 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 174 लोगों की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सड़कों पर 'इंजीनियरिंग डिफेक्ट' और 'अवैध कटों' का मकड़जालदुर्घटनाओं का बढ़ता आंकड़ा बड़ी संख्या में लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए। यातायात पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में सबसे अधिक ब्लैक स्पॉट राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर स्थित हैं। इसके अलावा एनएच-27, एनएच-527सी, एसएच-52, एसएच-87 और अन्य प्रमुख सड़कों पर भी कई ऐसे स्थान हैं, जहां लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।...