Sitamarhi News: जिले में बदलने लगा मौसम का मिजाज, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
सीतामढ़ी, अक्टूबर 28 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। दिन में धूप निकलने के बावजूद सुबह-शाम के मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है। मौसम में हो रहे इस बदलाव के साथ ही अब सर्दी की आहट भी महसूस होने लगी है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद के अनुसार मौसम के बदलते मिजाज के बीच जिले का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। तापमान में गिरावट के कारण सुबह घरों से निकलने वाले लोगों और शाम को बाजार से लौटने वालों को ठंडक का अनुभव हो रहा है। खासकर सुबह टहलने जाने वाले लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.