सीतामढ़ी, जुलाई 6 -- Sitamarhi News: मनीष झा सीतामढ़ी। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से जिले के सभी पांच शहरी निकायों में आज मंगलवार को नगर निकाय सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। समाहरणालय से जारी संयुक्त आदेश के आलोक में नगर निगम सीतामढ़ी, नगर परिषद बैरगनिया, नगर परिषद जनकपुर रोड (पुपरी), नगर पंचायत सुरसंड तथा नगर पंचायत बेलसंड में निर्धारित वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे। इस बार नगर निगम सीतामढ़ी के वार्ड संख्या 8 से 16 तक सहयोग शिविर आयोजित होगा, जिसे लेकर नगर निगम प्रशासन ने विशेष तैयारी की है。 यह भी पढ़ें- Begusarai News: समस्याओं व शिकायतों के निराकरण के लिए सहयोग शिविर आजशिविर का संचालन नगर निगम प्रशासन ने शिविर के सफल संचालन के लिए अलग से आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति ...