Sitamarhi News: जिले के सभी प्रखंडों में खुलेंगे सब्जी रिटेल आउटलेट
सीतामढ़ी, जुलाई 20 -- Sitamarhi News: उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। जिले में सब्जी उत्पादन और विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ी पहल शुरू होने जा रही है। सहकारिता विभाग की ओर से जिले के सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से सब्जी रिटेल आउटलेट खोले जाएंगे। प्रथम चरण में आठ प्रखंडों में आउटलेट का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक आउटलेट के निर्माण पर 7.44 लाख रुपये खर्च होंगे। सरकार ने इसके लिए राशि जारी कर दी है और निर्माण प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है।
रिटेल आउटलेट निर्माण के लिए जमीन अंचल कार्यालय से मांगी गई जमीन : रिटेल आउटलेट निर्माण के लिए सहकारिता विभाग ने संबंधित अंचल कार्यालयों को पत्र भेजकर सरकारी जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। भूमि उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार उपयुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.