Sitamarhi News: जिले के शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
सीतामढ़ी, अगस्त 3 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सावन माह की पहली सोमवारी को सीतामढ़ी जिले के विभिन्न शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिलेभर के मंदिरों में करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सुबह से हो रही बारिश ने भी मानों भोलेनाथ का पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बारिश में भीगते हुए शिवालयों में दर्शन-पूजन किए। गिरमिसानी स्थित प्राचीन हलेश्वरनाथ मंदिर में सुबह चार बजे महाशृंगार पूजा हुई। इसके बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। अहले सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं और जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव को जल अर्पित किया。 यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.