Sitamarhi News: जिले की साढ़े चार लाख जीविका दीदियों को उद्यमी बनाने की तैयारी
सीतामढ़ी, जुलाई 24 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल शुरू की गई है। जिले की करीब साढ़े चार लाख जीविका दीदियों को उद्यमी बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी इच्छुक महिलाओं को तीन दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षण के बाद उन्हें विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओं से जोड़कर अपना उद्यम स्थापित करने में सहयोग दिया जाएगा। प्रखंड स्तर पर होगा पंजीकरण : योजना के तहत सभी प्रखंडों में इच्छुक जीविका दीदियों का पंजीकरण किया जाएगा। चयनित महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में व्यवसाय का चयन, उद्यम संचालन, वित्तीय प्रबंधन, विपणन, उत्पाद की गुणवत्ता, पैकेजिंग तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.