Sitamarhi News: जिला परिषद सदस्य के घर देर रात हुई फायरिंग
सीतामढ़ी, अगस्त 30 -- Sitamarhi News: डुमरा। डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव में जिला परिषद सदस्य के घर पर देर रात फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर जिप सदस्य के पति पीड़ित बैद्यनाथ महतो ने डुमरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बैद्यनाथ महतो की पत्नी खुशदिल देवी जिला परिषद क्षेत्र संख्या-13 की सदस्य हैं। शिकायत में कहा गया है कि गांव में आयोजित हनुमान आराधना कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग शराब के नशे में अभद्र व्यवहार कर रहे थे। आरोप है कि उन्हीं लोगों ने बाद में उनके घर को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। पीड़ित के अनुसार, गोली उस कमरे की खिड़की की ओर चलाई गई, जहां उनकी बेटी तथा नाती-नातिन सो रहे थे। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.