Sitamarhi News: जायसवाल मीट हाउस में पुलिस ने मारा छापा, 6 लोग गिरफ्तार
सीतामढ़ी, सितम्बर 20 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सोनापट्टी स्थित मड़वाड़ी मिडिल स्कूल के ठीक सामने शनिवार की देर शाम नगर थाना पुलिस की एक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। 'जायसवाल मीट हाउस' नामक दुकान में ज़ायकेदार मीट की आड़ में ग्राहकों को खुलेआम शराब परोसी जा रही थी। सूचना पर पुलिस ने जब दुकान में दबिश दी, तो अंदर का नज़ारा देखकर दंग रह गई। मौके पर शराब पीते हुए मैनेजर संजीव कुमार के साथ 5 ग्राहकों को रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से दुकान और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से शराब बरामद करने के साथ ही दुकान को तुरंत प्रभाव से सील कर दिया है। गिरफ्तार सभी छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। मौके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.