सीतामढ़ी, जुलाई 7 -- Sitamarhi News: बेलसंड। प्रखंड क्षेत्र की जफरपुर एवं पताही पंचायत में मंगलवार को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी वंदना सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रवि शंकर प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी भगवान झा, जफरपुर के मुखिया मनोज कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी भगवान झा ने बताया कि जफरपुर पंचायत में 17 तथा पताही पंचायत में 33 आवेदन प्राप्त हुए। दोनों पंचायतों में कुल 12 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर लोगों को राहत प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी जफरपुर पंचायत में पांच तथा पताही पंचायत में चार आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- Ara News: सहयोग शिविर : 90 फीसदी आवेदनों...