Sitamarhi News: जांच में खुली पोल, तीन दिनों में मांगा जवाब
सीतामढ़ी, अक्टूबर 3 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी,। नगर पालिका मध्य विद्यालय भवदेपुर की बदहाली को लेकर ' हिन्दुस्तान' में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है। खबर छपते ही प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया, जहां अखबार में उजागर की गई खामियों की जमीनी पुष्टि हुई। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में चारों ओर गंदगी का अंबार मिला और भवन रख-रखाव के अभाव में जर्जर दिखा। कक्षाओं में पठन-पाठन ठप पाया गया। छात्र पढ़ाई के समय परिसर में घूमते और जान जोखिम में डालकर स्कूल की चहारदीवारी फांदते नजर आए। विद्यालय प्रबंधन की इस गंभीर लापरवाही पर प्रभारी बीईओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रधानाध्यापिका से दिनों के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.