Sitamarhi News: जहर देकर सौतेले पुत्र की हत्या का आरोप, मां-बेटी पर केस
सीतामढ़ी, सितम्बर 9 -- Sitamarhi News: परिहार। बेला थाना क्षेत्र के विष्णुपुर वार्ड संख्या-3 में 23 वर्षीय रंजीत कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के दादा दीप लाल सहनी ने बेला थाना में एफआईआर दर्ज कर रंजीत की सौतेली मां नीतू देवी और सौतेली बहन खुशबू कुमारी को नामजद आरोपित बनाया है। दोनों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रंजीत कुमार करीब 15 दिन पूर्व विदेश से घर लौटा था। आरोप है कि उसके आने के बाद से सौतेली मां और बहन उसके साथ अक्सर गाली-गलौज और मारपीट करती थीं तथा जान से मारने की धमकी देती थीं। शनिवार की सुबह रंजीत अपने घर में संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया। परिजनों के अनुसार उसके मुंह से झाग निकल रहा था। घटना के बाद सौतेली मां नीतू देवी अपने दो बच्चों के साथ घर से फरार हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.