सीतामढ़ी, अगस्त 9 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। गुरुकुल आर्य समाज आवासीय संस्कृत मॉडल विद्यालय, बैरगनिया में शनिवार को सुरक्षित शनिवार एवं बैगलेस डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ' बूंद-बूंद में जान है, शुद्ध जल वरदान है' रहा। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जल स्रोतों का निरीक्षण किया तथा हाथ धुलाई का अभ्यास किया। इसके अलावा पोस्टर निर्माण, नुक्कड़ नाटक व मूक अभिनय जैसी रचनात्मक गतिविधियों में भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने जल संरक्षण व स्वच्छ जल के उपयोग की शपथ ली। यह भी पढ़ें- Begusarai News: अशुद्ध पेयजल से होने वाले खतरों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक शिक्षक गुणानंद सिंह ने बच्च...