Sitamarhi News: जल के लिए बेकल लोगों ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन
सीतामढ़ी, जुलाई 30 -- Sitamarhi News: चोरौत। प्रखंड क्षेत्र में सैंकड़ों चापाकल सूख जाने से क्षेत्र में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। नल जल योजना की पानी की टंकी से भी सप्लाई नहीं मिलने पर यदुपटटी पंचायत के लोगों ने आक्रोशित होकर बुधवार को दस बजे दिन में एनएच 227 पथ के भिट्ठा मोड़-चोरौत मुख्य सड़क के यदुपटटी मुसहरी चौक पर बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क जाम होने से सड़क के दौनो किनारे वाहनों की लम्बी कतार लग गई। सड़क जाम होने की सूचना मिलने पर चोरौत थानाध्यक्ष मोनी कुमारी, बीडीओ अमित कुमार अमन, तथा प्रमुख प्रतिनिधि सुनील राउत जाम स्थल पर पहुंचकर लोगों से वार्ता कर समझाने का प्रयास किया, लोगों ने तत्काल पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग पर अरे हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों पूर्व में नल जल योजना से लगाए गए पानी टंकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.