Sitamarhi News: जलजमाव से परेशान लोग सड़क पर उतरे
सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बारिश थमने के बाद भी शहर में जलजमाव से लोगों को राहत नहीं मिली। सोमवार को गौशाला चौक की मुख्य सड़क पर पानी जमा रहा। स्थायी जलनिकासी की मांग को लेकर कुछ स्थानीय लोग जलजमाव के बीच ही सड़क पर धरने पर बैठ गए। स्थिति यह रही कि नगर निगम के सफाईकर्मी मशीन से पानी निकालने पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध कर दिया। इससे जलनिकासी का काम भी प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंचे निगम के अधिकारियों और कर्मियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग पर अड़े रहे। बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में नालियों के उफनाने और गंदा पानी सड़क पर बहने से नगर निगम की मानसून पूर्व तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं। निगम के पास दो स्वच्छता अधिकारी, दर्जनभर सफाई निरीक्षक,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.