Sitamarhi News: जयकारों के बीच नम आंखों से दी मां को विदाई
सीतामढ़ी, अक्टूबर 22 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बुधवार को भक्तों ने नम आंखों और जयकारों के बीच मां को विदाई दी। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों से निकली प्रतिमाओं का विसर्जन देर रात तक जारी रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने मां से अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगते हुए अगले वर्ष फिर आने और जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। दशमी के अवसर पर पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन जुलूस में मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। लखनदेई नदी के कृत्रिम घाट पर विसर्जन : शहर के मेहसौल चौक स्थित लखनदेई नदी के कृत्रिम घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.