Sitamarhi News: जमीन पर जबरन घेराबंदी के आरोप में 9 पर प्राथमिकी
सीतामढ़ी, नवम्बर 5 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बेलसंड थाना क्षेत्र के मौलानगर गांव में जमीन पर जबरन घेराबंदी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मौलानगर गांव निवासी मो. अनवर ने अपने ही ग्रामीण मो. सदाव, मो. लाडले, अब्दुल मोईद, मो. अतीक सहित नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि 21 अक्टूबर को वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान सभी आरोपित हरवे-हथियार से लैस होकर उसकी जमीन पर पहुंच गए। आरोप है कि उसकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर आरोपितों ने जमीन पर जबरन घेराबंदी कर दी। जब उसे इस बात की जानकारी मिली तो उसने मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.