Sitamarhi News: जन्माष्टमी: मटकी फोड़ने की मची होड़
सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- Sitamarhi News: पुपरी। जन्माष्टमी पूजा के अंतिम दिन प्रतिमा विसर्जन के दौरान मटका फोड़ने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। प्रतिमा विसर्जन के मार्ग में जगह-जगह रस्सी के सहारे मटकी लटकाई गई थी। इसे फोड़ने के लिए युवाओं में होड़ मची रही। युवाओं की टोली एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर मटकी फोड़ने का प्रयास करती रही। इस दौरान कई बार मटकी फोड़ने के प्रयास में युवा नीचे गिरते भी नजर आए। बावजूद इसके, मटकी फोड़ने के उत्साह में युवा चोट की परवाह किए बिना बार-बार प्रयास करते रहे। विसर्जन जुलूस के दौरान मटकी फोड़ने का यह दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। यह भी पढ़ें- Katihar News: पूर्व सांसद ने बढ़ाया प्रतिभागियों का हौसला, राधा-कृष्ण की पूजा के बाद हुआ भव्य आयोजन यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : कर्णपुर उत्तरी टोला में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.