Sitamarhi News: जनसहयोग से बना चचरी पुल,आवागमन हुआ सुगम
सीतामढ़ी, नवम्बर 5 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। प्रखंड मुख्यालय के मधुबन बाजार स्थित सब्जी बाजार के समीप अधवारा नदी पर जनसहयोग से करीब 50 से 60 फीट लंबी चचरी पुल का निर्माण कर आवागमन को सुचारू बनाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 27 सितंबर की शाम नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद पूर्व से जनसहयोग से निर्मित चचरी पुल पानी की तेज धार में बह गया था। तभी से आवागमन में परेशानी हो रही थी। निकट के संढवारा, मधुरापुर, मंडल टोल, सोनमनी टोल सहित दूसरे कई गांव के लोगों को बाजार आने जाने में परेशानी होने लगी। सब्जी बाजार आने के लिए लोगों को अतिरिक्त एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। जब प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया तो लोगों ने खुद ही आगे होकर पुल का निर्माण किया।चचरी पुल के बन जाने से यह समस्या अब दूर हो गई है। स्थानीय सामाजिक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.