Sitamarhi News: जनता दरबार का हुआ आयोजन
सीतामढ़ी, अगस्त 14 -- Sitamarhi News: सुप्पी। बिहार सरकार के सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के अन्तर्गत अंचल कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों द्वारा जमीन के दाखिल खारीज, परिमार्जन, अभियान बसेरा, अतिक्रमण, ई-मापी, बासगीत पर्चा, रास्ता का विवाद से संबंधित आठ आवेदन पत्र जमा कराए गये। सीओ किशुन दयाल राय ने बताया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदन की समीक्षा के बाद सात आवेदन पत्रों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया। मौके पर राजस्व अधिकारी पल्लवी आनन्द, अंचल नाजिर, विकास कुमार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.