Sitamarhi News: जनगणना हस्तपुस्तिका के संकलन का दिया प्रशिक्षण
सीतामढ़ी, जुलाई 27 -- Sitamarhi News: शिवहर। जिला प्रशासन एवं सांख्यिकी विभाग के तत्वावधान में सोमवार को खेल भवन में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के अद्यतन एवं सटीक आंकड़ों के संकलन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से पिपराही, डुमरी कटसरी तथा तरियानी प्रखंडों के क्षेत्रीय कर्मियों ने भाग लिया। जनगणना संचालन निदेशालय से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षक शकील अहमद एवं रमेश पाठक ने कर्मियों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने जिला जनगणना हस्तपुस्तिका से जुड़ी बारीकियों, आँकड़ों की शुद्धता, प्रपत्र भरने की सही विधि तथा नवीनतम विभागीय दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही क्षेत्र में कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.