सीतामढ़ी, अगस्त 24 -- Sitamarhi News: पुपरी। जनकपुररोड रेलवे स्टेशन परिसर में जलजमाव की समस्या से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश के बाद भी मुख्य प्रवेश द्वार से निकासी गेट तक पानी भर जाता है, जिससे यात्रियों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन पुनर्विकास कार्य की धीमी गति के कारण समस्या बनी हुई है। स्टेशन अधीक्षक राणा प्रताप सिंह ने बताया कि पुनर्विकास कार्य जारी रहने के कारण अस्थायी परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...