सीतामढ़ी, अगस्त 30 -- Sitamarhi News: जनकपुरधाम। जनकपुरधाम के अग्निकुंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध झूलन कुंज में श्रावण मास के अवसर पर झूला उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नेपाल और भारत से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्सव में भाग लेकर भगवान राम-सीता की आराधना की। भगवान राम और माता सीता की प्रतिमाओं को सुसज्जित पालने में विराजमान कर पारंपरिक विधि-विधान के साथ झूला झुलाया गया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: छह दिनों तक ठाकुरबाड़ी में बिखरी कृष्ण भक्ति की छटा, झूलनोत्सव संपन्नभजन-कीर्तन का आयोजन श्रद्धालुओं ने रेशमी धागों से पालने को झुलाकर अपनी आस्था प्रकट की। शाम से लेकर मध्यरात्रि तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा, जिसमें राम-सीता तथा राधा-कृष्ण की लीलाओं से जुड़े झूला गीतों की प्रस्तुति ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।महं...