Sitamarhi News: जदयू की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा
सीतामढ़ी, सितम्बर 22 -- Sitamarhi News: पुपरी। प्रखंड जदयू की बैठक अध्यक्ष बली अहमद खान की अध्यक्षता में हुई। इसमें 27 सितंबर को होने वाली बैठक की तैयारी को लेकर विमर्श किया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं तिरहुत स्नातक निर्वाचन चुनाव की रणनीति बनाने को 27 सितंबर को नवगठित प्रखंड कार्यकारिणी व पंचायत अध्यक्षों की बैठक राजबाग स्थित डाक बंगला में करने की बात कही। इसके लिए सभी पंचायत अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश पटेल, नगर अध्यक्ष संतोष दास, निजामुद्दीन आजाद, कैलास कापर वीरेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.