Sitamarhi News: जख्मी ऑपरेटर ने करायी एफआईआर
सीतामढ़ी, अक्टूबर 29 -- Sitamarhi News: पुपरी। सिंगियाही गांव में नलजल बार-बार खोलने से मना करने पर ऑपरेटर को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस सम्बंध में जख्मी ऑपरेटर मो. नूर आलम की पत्नी साजदा खातून ने पुपरी थाने में एफआईआर कराई है। इसमें स्थानीय आलम नदाफ व उसकी पत्नी शहनाज खातून को नामजद आरोपी बनाया गया है। आवेदन में साजदा ने बताया है कि आरोपी पति-पत्नी बार-बार नलजल खोलता था और लाइन कट जा रहा था। इस पर बतौर ऑपरेटर वह बोली कि आप नलजल चालू नही कर। स्वयं वह चालू करेंगी। इस बात से आक्रोशित आरोपियों ने घर से दबिया लाकर जान मारने की नीयत से चला दिया। इस वजह से पति जख्मी हो गए। दांत काटकर साजदा खातून को भी जख्मी कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.