Sitamarhi News: छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर
सीतामढ़ी, सितम्बर 19 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा करने का हुनर अब जिले के पीएमश्री स्कूलों की छात्राएं सीखेंगी। जिले के 21 पीएमश्री स्कूलों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण की शुरुआत हो गई है। प्रशिक्षकों ने संबंधित स्कूलों में योगदान देकर छात्राओं का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। प्रत्येक स्कूल में कम से कम 50 छात्राओं को कराटे एवं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण मिलेगा। 1050 छात्राएं प्रशिक्षण से जुड़ेंगी। शहर के पीएमश्री नगरपालिका मिडिल स्कूल भवदेपुर में प्रधानाध्यापिका अंजू कुमारी की नेतृत्व में छात्राओं का मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण शुरु हुई। प्रशिक्षिका चांदनी कुमारी ने छात्राओं को प्रथम दिन के मॉड्यूल के तहत कराटे का प्रशिक्षण की शुरुआत की। इसी तरह अन्य पीएमश्री स्कूलों में भी प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.