सीतामढ़ी, अगस्त 4 -- Sitamarhi News: छह माह से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों ने एमएलसी को सौंपा ज्ञापन, जताया आक्रोश सीतामढ़ी। लगातार छह माह से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट झेल रहे मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों ने अब आक्रोशित हो लड़ाई के मुड में आ गए है। लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर ऑल बिहार मदरसा टीचर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य प्रो. संजय कुमार सिंह से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और जल्द भुगतान की मांग की। वेतन भुगतान लंबित रहने से हो रही समस्याओं को लेकर शिक्षकों ने आक्रोश भी जताया और कहा कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो लोकतांत्रिक आंदोलन को मजबूर होंगे। यह भी पढ़ें- वेतन के लिए आंदोलन करने की चेतावनी ऑल बिहार मदरसा टीचर्स एसोसिएशन, स...