सीतामढ़ी, नवम्बर 5 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सरकारी स्कूलों में विशेष जरूरत वाले बच्चों की पहचान को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। प्रशस्त एप पर बच्चों की स्क्रीनिंग में जिले की धीमी प्रगति पर अपर मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई है। इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को छह नवंबर को हर हाल में स्क्रीनिंग का काम पूरा करने का निर्देश दिया है। आदेश के अनुसार, विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों की स्क्रीनिंग पूरी करने के बाद ही शिक्षक स्कूल छोड़ सकेंगे। इस दिन शिक्षकों और कर्मियों को सामान्य परिस्थिति में अवकाश भी नहीं मिलेगा। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: 20 विद्यालयों के शिक्षकों से किया जवाब-तलबप्रशस्त एप पर स्क्रीनिंग की समय-सीमा पंजीयन, वीडियो और शिक्षक टैगिंग का निर्देश:डीईओ न...