सीतामढ़ी, नवम्बर 13 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। छठ पर्व के मौके पर किसानों के लिए खुशखबरी है। बैंक ऑफ इंडिया के बाद अब यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी किसानों के केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण को राइट ऑफ करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से रीगा चीनी मिल से जुड़े करीब तीन हजार किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। यूनियन बैंक के प्रबंधक और चीनी मिल के प्रतिनिधियों ने इस निर्णय की पुष्टि की है। बताया गया है कि छठ पर्व के बाद इस संबंध में आधिकारिक पत्र भी जारी हो जाएगा। वहीं, छठ के बाद यूनियन बैंक के जीएम का आगमन प्रस्तावित है। इस दौरान प्रभावित किसानों के साथ ऋण राइट ऑफ से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा होगी।संयुक्त किसान मोर्चा के नेता डॉ. आनंद किशोर ने बताया कि यूनियन बैंक के इस निर्णय से रीगा चीनी मिल से जुड़े करीब तीन हजार किसानों को लग...