सीतामढ़ी, नवम्बर 6 -- Sitamarhi News: शिवहर। आगामी दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू ने गुरुवार को अधिकारियों के दल साथ जिले तरियानी प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर जायजा लिया। साथ ही कई सुझाव दिए। उन्होंने तरियानी प्रखंड के सुरागाही, दस्तारा, पिपरिया, महादेवा, छपरा, जगदीशपुर और कोठिया समेत लगभग दो दर्जन छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को छठ से पहले घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पेयजल और गोताखोरों की तैनाती के सख्त निर्देश दिए। विधायक ने थानाध्यक्ष को सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर सीओ रोहन रंजन, राजस्व अधिकारी ज्योत्सना प्रिया, पुलिस इंस्पेक्टर राजदेव प्रसाद एवं थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता के अलावा सरपंच मदन कुमार सिंह, अखिलेश कु...